Friday, October 10, 2008

हरि ॐ |


हरि ॐ आत्मन ,
यह ब्लॉग मेरे सदगुरुदेव संत श्री आसारामजी बापू के विचार आप सब तक पहुचाने का एक अल्प प्रयास है | उन्होंने अनगिनत लोगो का जीवन सवारा है, वे करोडो करोडो दिलो में जलनेवाला आशा का दीप है, सच्चाई की राह है | उनके अमृततुल्य वचनों से हमारी तरह आप सब भी लाभान्वित हो , इतनी ही मेरी इच्छा | दूर देस में रहकर गुरु चरणों की सेवा करने का यह एक उत्तम मार्ग है शायद, और यह मेरा प्रथम प्रयास | यहाँ जो भी लिखूंगी , वह आश्रम से प्रकाशित सत्साहित्य का ही हिस्सा होगा, मेरे मन से कोई भी बात नही लिखी जायेगी | सदगुरुदेव के प्रकाशित सत्संग तथा आश्रम से प्रकाशित होनेवाले साहित्य का स्वल्प हिस्सा यहाँ लिखूंगी जिसके अंत में प्रकाशित पुस्तक/मासिक आदि का नाम होगा ताकि आप आगे और विस्तार से यह सत्साहित्य पढ़ सके | श्री गुरुचरणों में विनम्र होकर अपना यह प्रयास आरम्भ करती हूँ | हरि ॐ |